EPF Balance चेक कैसे करें??
Missed Call के जरिए चेक करें EPF बैलेंस: EPFO ने अपने सदस्यों को पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए कई तरह की सुविधाएं प्रदान की हुई है। EPFO सब्सक्राइबर्स missed call के जरिए पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन या SMS से भी पीएफ बैलेंस मालूम किया जा सकता है। सदस्य को EPFO में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगी, इसके तुरंत बाद उसे एक मैसेज मिलेगा। यह मैसेज AM-EPFOHO की तरफ से आएगा। मैसेज में आपके अकाउंट की सारी जानकारी रहती है। मेंबर आईडी, पीएफ नंबर, नाम, जन्मतिथि, ईपीएफ बैलेंग, अंतिम योगदान की जानकारी मिल जाती है। आपकी कंपनी प्राइवेट ट्रस्ट हो तो आपको बैलेंस डिटेल्स नहीं मिलेंगे। ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस ऑनलाइन: EPFO की वेबसाइट पर भी बैलेंस चेक करने की सुविधा मौजूद है। ई-पासबुक की लिंक वेबसाइट के ऊपरी दाएं हिस्से में मिलेगी। सदस्य को अपना UAN नंबर और पासवर्ड डालना होगा। वेबसाइट पर UAN नंबर और पासवर्ड डालने के बाद view passbook बटन पर क्लिक करना होगा। इसके जरिए आपको बैलेंस पता चल जाएगा। इसके अलावा ईपीएफओ के ऐप पर भी UAN नंबर और पासवर्ड के जरिए बैलेंस पता क...